फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सदर कोतवाल व क्राइम इंस्पेक्टर को हटाया

Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर धमाके से चार बच्चों की मौत मामले में पुलिस विभाग ने पहली कार्रवाई की है। शहर कोतवाल व क्राइम इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के कई अन्य थानाध्यक्ष भी बदले गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय में 14 फरवरी को सदर कोतवाली अंतर्गत स्थित सीआईसी मेें आतिशबाजी के लिए बिछाए गए पटाखों में बेहद तेज धमाका हुआ था। इसकी चपेट में आकर मोहित, प्रभात, यश व पारस नामक मासूम छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच चल रही है। एसपी अरूण कुमार ने इस मामले में पहली कार्रवाई की है। शहर कोतवाल अजीत पांडेय व क्र्राइम इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी को यहां से हटा दिया है। इन्हें क्रमश: मऊ व सरधुआ थाने का प्रभार दिया गया। सदर कोतवाली का प्रभार उपेंद्र सिंह को सौंपा गया।
एसपी ने बताया कि प्रवीण सिंह को सरधुआ थानाप्रभारी बनाया गया। मऊ के प्रभारी राजेश द्विवेदी को अपराध शाखा का प्रभारी, भरतकूप के प्रभारी सूबेदार बिंद को अपराध शाखा, सरधुआ प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय को पुलिस कार्यालय का सीसीटीएनएस प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह का बांदा स्थानांतरण होने पर उनके स्थान पर निशिकांत राय प्रभारी बने। इसी प्रकार पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक अशोक सिंह को अपर एसपी का वाचक बनाया गया। पहाड़ी क्राइम इंस्पेक्टर शंंभू दयाल मौर्य को अपराध शाखा भेजा गया। उनके स्थान पर विनोद राय को यहां का प्रभार दिया गया।
विज्ञापन


वकीलों की हड़ताल खत्म
चित्रकूट। सीआईसी में बम धमाके की घटना के बाद से कार्य बहिष्कार कर रहे वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी है। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार कंचनी ने बताया कि सोमवार को बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हड़ताल खत्म की जाए। मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात डीएम एसपी ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें