फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाईपास पर क्षतिग्रस्त ट्रक को रोककर किया हंगामा, महिला बेहोश

Wed, 08 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 20 - सड़क पर हंगामे के दौरान बेहोश महिला को पानी डालकर उठातीं अन्य महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मध्य प्रदेश के कटनी में हुए हादसे में घायल ट्रक क्लीनर के परिजनों ने कानपुर ले जाए जा रहे क्षतिग्रस्त ट्रक को रोककर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने क्लीनर के बेहतर इलाज और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान परिवार की एक महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। जिसे महिलाओं ने पानी की छींटे डालकर उठाया। बाद में ट्रक मालिक और पुलिस के समझाने में परिजन माने। तकरीबन एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के भिम्मा का पुरवा निवासी छोटा ने बताया कि उसका पुत्र कल्लू (21) एक सप्ताह पहले गांव के ही ट्रक चालक के साथ बांदा के रहने वाले प्रदीप मिश्रा का ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गए थे। यहां तीन अक्तूबर की रात दो बजे सामने से आए दूसरे ट्रक की कल्लू के ट्रक से टक्कर हो गई थी। हादसे में कल्लू के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं थीं।
उन्हें कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद मंगलवार को दोपहर कटनी से ट्रक मालिक प्रदीप मिश्रा अपने क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन के जरिए कानपुर ले जा रहे थे। इस बात की भनक कल्लू के परिजनों को लग गई तो उन्होंने देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह-बिसंडा रोड बाईपास पर क्षतिग्रस्त ट्रक को रोक लिया। गांव वालों के साथ मिलकर उन्होंने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर ट्रक मालिक प्रदीप मिश्रा व देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी माैके पर पहुंच गए। उन्होंने कल्लू के परिजनों से बातचीत की। जिस पर कल्लू के पिता छोटा ने कहा कि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

साथ ही उसके बेटे का इलाज नहीं कराया जा रहा। इस पर ट्रक मालिक ने पुलिस के समक्ष बताया कि कल्लू को कानपुर हैलट में भर्ती कराया है। साथ ही उसको इलाज के लिए 30 हजार रुपये भी दिए हैं। इस पर पुलिस ने कटनी में रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को शांत किया और ट्रक को कानपुर के लिए रवाना किया। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसा कटनी में हुआ है। परिजन यहां रिपोर्ट दर्ज कराने चाह रहे थे। गाड़ी मालिक के 30 हजार रुपये इलाज के लिए देने की बात पर उनका आक्रोश शांत हुआ।

फोटो 20 - सड़क पर हंगामे के दौरान बेहोश महिला को पानी डालकर उठातीं अन्य महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें