फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों से साढ़े 61 लाख रुपये बरामद

Tue, 17 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
व्यापारी की गाड़ी से रुपये बरामद। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान उड़नदस्ता टीमों ने दो वाहनों से 61.55 लाख रुपये पकड़े। कागजात न दिखा पाने पर रुपये जब्त कर लिए। वाहन पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन


अतर्रा में चुनाव के मद्देनजर वनाधिकारी व नरैनी विधानसभा उड़नदस्ता प्रभारी जकी अहमद अपनी टीम के साथ मंगलवार को ओरन कस्बे से सिंहपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। प्राइवेट बोलेरो की तलाशी में 58 लाख रुपये मिले। सभी 2-2 हजार के नए नोट थे। पूछताछ में बोलेरो सवार दोनों युवक रुपये के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए और न ही कागजात दिखा सके।

टीम ने रुपये और वाहन पुलिस को सौंपा है। चौकी प्रभारी लालजी सिंह ने बताया कि उक्त लोग बैंक कर्मी बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। उधर, बबेरू में उड़नदस्ता प्रभारी डॉ.मनीष कुमार के साथ कमासिन थाने के एसआई पन्नालाल यादव ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ वाहनों की तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


बांदा रोड नहर पटरी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो 3.55 लाख रुपये से भरा बैग बरामद हुआ। उसने अपना नाम अरुण कुमार शिवहरे पुत्र श्यामलाल (बबेरू) बताया। कहा कि वह भांग का ठेकेदार है और बिक्री के रुपये लिए था। तहसीलदार भगवानदास की मौजूदगी गिनती कर रुपये कोषागार में जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें