फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिया व दो संपर्क मार्गों पर खर्च होंगे 38.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दो संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत और एक पुलिया निर्माण कराया जाएगा। तीनों कार्य पर करीब 38.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील बबेरू के मऊ-सिकरियन डेरा संपर्क मार्ग पर 2.800 किलोमीटर में पुलिया बनाई जाएगी। इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित है। इसी तरह से बालक बाबा संपर्क मार्ग के किलोमीटर 1.950 पर 9.60 लाख रुपये से विशेष मरम्मत होगी। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के मथनाखेड़ा संपर्क मार्ग के किलोमीटर 1.850 पर 18.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और यहां भी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। तीनों कार्याें के लिए दो-दो महीने का समय तय किया गया है। पुलिया निर्माण व सड़क की मरम्मत होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें