फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 1.81 करोड़ से बनेगा बछौंदा-कैरी संपर्क मार्ग, कमासिन में हेलीपैड भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विकास खंड बिसंडा के बछौंदा रजवाहा पुलिया से कैरी-बछौंदा संपर्क मार्ग का 1.81 करोड़ रुपये की लागत से नव निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

वहीं, कमासिन ब्लॉक के अमलोखर तिराहे के पास 87 लाख रुपये से हेलीपैड का निर्माण होगा। इसे तीन महीने में पूरा कराया जाना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से दोनों निर्माण कार्य कराए जाएंगे। विभाग ने इनके लिए निविदा जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संपर्क मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, कमासिन में हेलीपैड बनने से हवाई सेवाओं से जुड़ी जरूरतों के लिए आधारभूत सुविधा विकसित होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें