गिरवां। देहात प्रीमियर लीग सीजन में रविवार काे जेएमवी चैलेंजर्स देवी टीम और आरआई इलेवन गिरवां के बीच मैच खेला गया। आरआई इलेवन ने मैच जीत लिया।
जेएमवी ने टॉस जीतकर आरआई इलेवन को बल्लेबाजी का मौका दिया। गिरवां ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में 198 रन बनाए। वहीं बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज नमन ने 57 रन, ओमप्रकाश ने 40 और बटलर ने ताबड़तोड़ 48 रन की पारी खेली, इससे टीम ने विशालकाय स्कोर बना दिया। वहीं देवीजी टीम के गेंदबाज रमाशंकर ने 2, हर्ष और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए देवीजी टीम की शुरुआत अच्छी रही। बल्लेबाज हर्ष ने ताबड़तोड़ 54 रन की पारी खेली। बल्लेबाज चंदन शुक्ला ने 25 रन, चिंटू ने 15 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम की बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने से टीम ने 49 रनों से मैच गवां दिया।
मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेश वर्मा (पैगंबरपुर प्रधान), योगेंद्र गिरी (बरईमानपुर प्रधान), अध्यक्ष सफीक खान, मैच निर्णायक सूर्यप्रकाश मिश्रा व जगमोहन राजपूत मौजूद रहे। स्कोरर पियूष चतुर्वेदी, प्रशांत और कमेंटेटर आलोक शुक्ला, अनीस मोहम्मद रहे। मैच आफ द मैच बटलर को दिया गया। उन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट लिए।