फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

Sat, 07 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बांदा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्री सामान चोरी रोकने के साथ ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों की तलाश की गई। यात्रियों को सतर्कता बरतने और संदिग्ध वस्तुओं की सूचना देने के लिए जागरूक भी किया गया।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, झांसी के निर्देशन में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय और यात्री सुविधाओं वाले स्थानों की जांच की। अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। किसी अप्रिय घटना की सूचना भी नहीं रही।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को बताया कि रेलवे परिसर या ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या रेलवे कर्मचारी को सूचना दें। किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें