फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संप्रेक्षण गृह में बच्चों को दे रहे सड़े फल और बदबूदार दूध

विज्ञापन
जांच करते एडीजे श्रीपाल सिंह।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट से संप्रेक्षण गृह (किशोर) में बच्चों को सड़े फल, बदबूदार दूध और घटिया भोजन दिया जा रहा है। मेन्यू के अनुसार सुबह का नाश्ता भी नहीं मिला रहा। गार्द रूम में तैनात तीन कांस्टेबलों में में एक ही मिला।
विज्ञापन

इसका खुलासा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे श्रीपाल सिंह के शनिवार को किए गए निरीक्षण से हुआ। संप्रेक्षण गृह में किशोरों को शनिवार की सुबह मेन्यू के अनुसार आठ बजे नाश्ते में सूजी का हलवा, उबले चने और चाय दिया जाना था, लेकिन किशोरों को नहीं दिया गया था। साढ़े दस बजे दिए जाने वाले फल में केले दिए गए थे, जो कई दिन पुराने थे और सड़ चुके थे।
वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह ने बताया कि ठेकेदार जितेंद्र धतुरहा व रामखेलावन द्वारा केले भेजे गए हैं। किशोर अपचारियों ने बताया कि जो दूध उन्हें पीने को दिया जाता है, उससे दुर्गंध आती है, जो कि पीने योग्य नही होता है। मिठाई में दिए जाने वाले लड्डू घटिया स्तर के हैं। किशोर अपचारियों के शयन कक्ष में कूलरों में घास नहीं थी और ज्यादातर खराब थे।
विज्ञापन

दोपहर के खाने में मीनू के अनुसार तहरी, रायता, चटनी पापड़ तैयार हो रहा था, जबकि मेन्यू के अनुसार दोपहर एक बजे तक अपचारियों को भोजन मिल जाना चाहिए था। वाटर प्यूरी फायर भी खराब था।
अपचारियों के मनोरंजन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। टेलीवीजन खराब पड़ा है। भवन बेहद जर्जर व असुरक्षित है। बाथरूम की दीवारें मात्र चार इंची मोटी हैं एवं ऊपर टीन शेड डाला गया है, जिसे धारदार उपकरण से काटा या दीवारों को तोड़ा जा सकता है।
गार्द रूम में तीन पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन मौके पर एक पुलिसकर्मी मिला। सचिव ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मानक के अनुरूप खान पान की व्यवस्था के निर्देश दिए। प्राधिकरण के डीईओ राशिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें