गरीब जोड़े की बिना दहेज की शादी कराते रोटी बैंक कार्यकर्ता।
- फोटो : BANDA
बांदा। पिछले कई वर्षों से रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मंदिर, दरगाह आदि में शरण लिए बेसहारा और निर्धनों को नियमित रूप से भोजन परोस रही रोटी बैंक सोसायटी ने गुरुवार को एक और पुनीत काम अंजाम दिया।
कांशीराम कालोनी निवासी अति निर्धन रमजान खां की बेटी शीबा खातून की शादी हरदौली गांव निवासी सलमान से शहर के एक मैरिज हाल में बिना दान दहेज के कराई।
सोसायटी सदस्यों ने बाल दिवस पर आयोजित शादी में वर-वधू दोनों पक्षों को लंच, चाय-नाश्ता का इंतजाम किया। सोसायटी अध्यक्ष रिजवान अली ने बताया कि यह शुरूआत है। सोसायटी अब भोजन वितरण के साथ ही गरीबों की शादी के काम भी अंजाम देगी। सोसायटी सरपरस्त शेख सादी जमां ने दूल्हा-दुल्हन को दुआएं दीं।