फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद नुस्खों से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आयुर्वेद के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना को मात दी जा सकती है। नुस्खों को अजमाने से कमजोर पड़ रही प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिल सकती है। यह दावा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नीरज सोनी का है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि घरेलू उपायों से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। डा. सोनी ने बताया कि घर की रसोई में मौजूद मसालों के प्रयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। सोंठ पचास ग्राम, छोटी पीपर व काली मिर्च तीस-तीस ग्राम, दालचीनी सौ ग्राम, तेजपत्ता पचास, लौंग बीस ग्राम और मुलेठी पचास ग्राम को कूटकर दरदरा पीस लें। चाय या दूध में एक चंमच पाउडर पकाकर पिया जा सकता है।
साथ में तुलसी, अदरक और हल्दी भी डालें। डा. सोनी का कहना है कि खाने में तरल और गर्म पदार्थ जैसे सूप इत्यादि का सेवन अधिक करें। सब्जी में देसी टमाटर, सहजन (मुनगा), मूंग दाल, परवल, तरोई, सोयाबीन, पनीर, करेला आदि को प्राथमिकता दें। सफेद नमक के स्थान पर सेंधा या काला नमक तथा चीनी के स्थान पर पुराना गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

सूप बेहद जरूरी
बांदा। डा. नीरज सोनी का कहना है कि कोरोना संक्रमण बेहद खतरनाक है। कम इंयुनिटी वालों को यह आसानी से अपना शिकार बना रहा है। कोरोना उपचार के दौरान मरीज को टमाटर और मुनगा के गाढ़े सूप में जीरा व सौंफ भूनकर, काला नमक व काली मिर्च डालकर दिन में दो बार दें। मांसाहारी व्यक्ति अंडा और चिकन या मटन सूप ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें