फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कामगारों की जेब पर डाका, ट्रैवल एजेंसी वसूल रहीं तीन गुना किराया

Tue, 14 Oct 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 13 दिल्ली से बांदा आने वाली प्राइवेट बसों का किराया सूची
विज्ञापन
बांदा। दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने घर लौट रहे कामगारों के लिए इस बार सफर बेहद महंगा साबित हो रहा है। रेलवे में रिजर्वेशन फुल होने का फायदा ट्रैवल्स एजेंसियां उठा रही हैं। दिल्ली, सूरत से बांदा आने वाले यात्रियों से एजेंसियों द्वारा तीन गुना तक किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

आम दिनों में दिल्ली से बांदा तक की बस यात्रा का किराया जहां करीब 15 सौ रुपये था। दीपावली पर यही किराया बढ़ाकर 3500 रुपये तक हो गया है। सूरत से बांदा का किराया जो सामान्य दिनों में लगभग 18 सौ रुपये था, अब चार हजार रुपये से भी ऊपर पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि यह लूट खुलेआम चल रही है। ट्रैवल्स एजेंसियां अपनी ऑनलाइन बुकिंग साइटों और मोबाइल एप पर बढ़े हुए किराए खुले तौर पर दिखा रही हैं। न तो परिवहन विभाग और न ही जिला प्रशासन इस पर कोई रोक लगा रहा है।
त्योहार के समय गांव लौट रहे यात्रियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें इतना अधिक किराया देना पड़ रहा है, क्योंकि न ट्रेन में सीट मिल रही है और न ही सरकारी बसों की पर्याप्त सुविधा है। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि कुछ ट्रैवल्स की बसें बिना परमिट या ओवरलोड चल रही हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैवल्स एजेंसियों द्वारा की जा रही इस लूट पर तुरंत अंकुश लगाया जाए। किराया तय सीमा से अधिक वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

-
आम लोगों की प्रतिक्रिया-

पूरे साल मेहनत करते हैं ताकि त्योहार पर घर जाकर परिवार के साथ दीपावली मना सकें, लेकिन अब तो घर पहुंचना ही मुश्किल हो गया है। तीन गुना किराया देना पड़ रहा है, मजबूरी है इसलिए चुपचाप दे रहे हैं।
- प्रदीप साहू

-
हर साल दीपावली पर बेटी घर आती है, लेकिन इस बार ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिला और प्राइवेट बस वालों ने किराया बहुत बढ़ा दिया है। बेटी बता रही थी कि टिकट बुक करते समय लगा जैसे किसी फ्लाइट का किराया भर रही हो। सरकार को इन एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
- अरिमर्दन सिंह

ट्रेन में सीट नहीं मिली, इसलिए बस का सहारा लिया, लेकिन जब किराया सुना तो हैरान रह गया। 18 सौ का टिकट अब चार हजार रुपये में मिल रहा था। मजबूरी में देना पड़ा क्या करें। यह खुली लूट है, प्रशासन को तुरंत दखल देना चाहिए।
- शिवशरण
-

त्योहार पर घर लौटने वाले कामगारों से इस तरह मनमाना किराया वसूलना बहुत गलत है। यह उनके साथ अन्याय है। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को मिलकर इस लूट को रोकना चाहिए ताकि घर से बाहर रहने वालों की दीपावली खराब न हो।
- उपेंद्र निगम
-
वर्जन -
दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क है। ट्रैवल्स एजेंसियों द्वारा मनमाने किराए वसूलने की शिकायतें संज्ञान में आई हैं। इसके लिए विशेष जांच टीम गठित की जाएगी, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किराया सूची की निगरानी करेंगी और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- श्यामलाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बांदा

फोटो- 13 दिल्ली से बांदा आने वाली प्राइवेट बसों का किराया सूची

फोटो- 13 दिल्ली से बांदा आने वाली प्राइवेट बसों का किराया सूची

फोटो- 13 दिल्ली से बांदा आने वाली प्राइवेट बसों का किराया सूची

फोटो- 13 दिल्ली से बांदा आने वाली प्राइवेट बसों का किराया सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें