फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरे गए लुटेरे, 2.10 लाख बरामद

Tue, 28 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने वाली कंपनी के मुनीम से 5 लाख की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए लोगों मे ंएक लूट में इस्तेमाल की गई बोलेरो का मालिक है। दोनों के पास 2.10 लाख रुपये नगद और दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने मंगलवार को शाम पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस की। बताया कि पुलिस टीम ने विकास पाल पुत्र बाला प्रसाद और राजेश पुत्र शिरोमन को बिलगांव नहर पुलिया के पास शाम करीब 3 बजे दबोच लिया। विकास पाल भरखरी (कोतवाली नगर) का रहने वाला है तो राजेश महोखर, देहात कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।

लूट में प्रयुक्त बोलेरो राजेश की है। पुलिस के मुताबिक विकास पाल के पास लूट के एक लाख 60 हजार रुपये और एक 315 बोर का देसी तमंचा व तीन कारतूस मिले। जबकि राजेश के पास 60 हजार रुपये और 315 बोर तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दो लुटेरे गोपाली राजपूत पुत्र लल्लू उर्फ रामनारायण निवासी चमरौटी, बांदा शहर और राममिलन उर्फ बाबाजी पुत्र बच्चा निवासी पल्हरी, कोतवाली नगर फरार हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया है कि दोनों फरार अभियुक्तों ने ही लूट की योजना बनाई थी।

लूट की बाकी रकम उन्हीं के पास है। एसपी ने इस घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल बिसंडा थानाध्यक्ष केशव वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रनवीर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी पंकज तिवारी को शाबाशी दी है। बता दें कि सोमवार को दिन में करीब 3 बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव के पास हसन ट्रेडर्स के मुनीम राजेश शुक्ला (कटरा) को बदमाशों ने बोलेरो से टक्कर मारकर गिराने के बाद पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था।

वारदात कर भाग रहे लुटेरों की बोलेरो कुछ दूरी पर पलट गई थी। लुटेरे बोलेरो छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए थे। बाद में बिसंडा थाने में मुनीम ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बोलेरो के नंबर की छानबीन के बाद पुलिस को लुटेरों का सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें