फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सिपाहियों पर फायर झोंके

Tue, 23 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त कर रहे दो सिपाहियों पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। सिपाही बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब 2 बजे नरैनी कोतवाली के सिपाही राकेश और करन पुलिस जीप से कसबे में गश्त कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के सामने दो-तीन संदिग्ध लोग खड़े देखकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें टोका तो वह भागे। सिपाही राकेश ने जीप से उतरकर बदमाशों का पीछा किया।

इस पर एक बदमाश ने डाक बंगले की बाउंड्री पर चढ़कर सिपाही पर फायर झोंक दिया। राकेश ने जमीन में बैठकर खुद को बचाया। इसी बीच बदमाश भाग निकले। दोनों जवानों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी केएन सिंह सहित एसआई केबी सिंह, प्रमोद सिंह और फोर्स आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 4 बजे तक खेतों और पहाड़ों के आसपास घेराबंदी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डाक बंगले में एक बैग मिला है। जिसमें कपड़े और ब्रश आदि थे। साढ़े तीन बजे बांदा मार्ग पर दो बदमाशों को घेरा जा रहा था कि बिजली चली गई और वे भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें