फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक-परिचालक को पीटकर लूटा

Fri, 19 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक सवार हमलावरों ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक को पीटकर लूट लिया। पुलिस ने दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराया। हमलावरों के विरुद्ध चिल्ला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के पीछे डिपो के सामने सवारियां भरने का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


बांदा डिपो की रोडवेज बस के चालक सुरेश साहू (35) पुत्र छकौड़ी लाल निवासी शास्त्री नगर (नरैनी) व परिचालक अटल बिहारी (36) पुत्र शिवदास ने बताया कि बुधवार की रात 9 बजे वह कानपुर के लिए बस लेकर बांदा से रवाना हुए।

चिल्ला के आगे मदनपुर चौराहे पर रात लगभग 10:30 बजे मैजिक सवार 8-10 लोगों ने ओवरटेक कर बस रोक ली और अंदर घुसकर दोनों की पिटाई करने लगे। परिचालक से टिकट बुकिंग के 15,710 रुपये और जेब में पड़े 1600 रुपये व चालक से 500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


चिल्ला थाने में घटना की जानकारी दी। यहां से उन्हें डाक्टरी परीक्षण को पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। चालक व परिचालक का कहना है कि मैजिक सवार लोगों से रोडवेज डिपो के सामने सवारियां भरने से मना करने पर विवाद हुआ था। जानकारी मिलने पर रोडवेज कर्मी अस्पताल पहुंच गए। चिल्ला थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि मामला मारपीट का है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें