फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बना रहे मजदूरों पर टूटा बलखड़िया का कहर

Mon, 13 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज थाना क्षेत्र के कलवरिया पुरवा (जबरापुर) गांव में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही सड़क में वसूली के लिए साढ़े 7 लाख के इनामी दस्यु सरगना बलखड़िया गैंग ने धावा बोल दिया। गैंग ने हवाई फायरिंग के बाद एक दर्जन मजदूरों को बुरी तरह पीटा। एक मजदूर का मोबाइल फोन लूट लिया। पिटाई में तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें अतर्रा सीएचसी मेें भेजा गया है। पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कलवरिया पुरवा में इन दिनों एक किलोमीटर सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण में काम करने वाले मजदूर नजदीक स्थित एक स्कूल में ठहरे हुए हैं। मजदूरों के मुताबिक रविवार की रात करीब 12 बजे दो दर्जन लोग खुद को बलखड़िया गिरोह बताते हुए आ धमके। पूरा गिरोह मजदूरों पर टूट पड़ा। सभी को बंदूक की बटों और लाठियों से पीटा और सड़क बनाने पर जान की धमकी देते हुए भाग गए।

सोमवार को फतेहगंज थाने में मजदूर राजाभइया यादव ने तहरीर दी कि हमलावरों में एक ने कहा कि वह बलखड़िया है। दूसरे अपने को बबली कोल और तीसरे ने लवलेश बताया। डकैतों ने मजदूरों को पीटने के बाद उन्हें हुक्म दिया कि ठेकेदार को बताए कि वह उससे फोन पर बात करे।
विज्ञापन


उधर इस मामले में पुलिस ने साधारण मारपीट की धारा 323 व 504 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल मजदूर की डाक्टरी भी कराई है। राजाभइया (28) पुत्र लल्लू निवासी भुसासी (राजापुर), कल्लू (40) पुत्र देशराज और रोहित (18) पुत्र राजाबाबू घायल हैं। थानाध्यक्ष प्रेमपाल शुक्ला ने कहा है कि डकैतों की तलाश में चित्रकूट पुलिस की मदद से कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें