फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के आने से पहले ही जेल का इलाका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद को लेकर बांदा जेल मंगलवार को सुबह से ही अधिकारियों, मीडियाकर्मियों, खुफिया एजेंसियों और पुलिस का गढ़ बन गई। परिंदा भी पर न मार सके की तर्ज पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं से जेल के आसपास का इलाका और आबादी भी प्रभावित रही। सुबह से ही प्रदेश के कई महानगरों से आए मीडिया कर्मियों ने मुख्य गेट पर डेरा डाल दिया। उधर, मुख्तार का काफिला मंगलवार को देर रात या बुधवार को तड़के बांदा जेल पहुंचेगा।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने सड़क किनारे स्थित पहले ही गेट को बंद करके इसके आगे सभी की एंट्री प्रतिबंधित कर दी। बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के लिए जेल के अंदर तैयारियां कई दिनों पहले ही शुरू हो गई थीं। सोमवार को यहां से पंजाब गई पुलिस टीम ने मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे रोपड़ (पंजाब) जेल से मुख्तार अंसारी को अपने कब्जे में ले लिया और एंबुलेंस पर बैठा कर बांदा के लिए पुलिस काफिला रवाना हो गया। वज्र वाहन सहित पुलिस के आधा दर्जन वाहनों के पूरे रास्ते पर विशेष सुरक्षा और चौकसी रही। उधर, पल-पल की खबरें और लोकेशन जानने के लिए स्थानीय पुलिस, प्रशासन और जेल के अफसर जुटे रहे।
जेल के बाहर चारों तरफ स्थित इलाके पर भी पुलिस का पहरा काफी सख्त रहा। सड़क किनारे पहले गेट से लेकर जेल के मुख्य गेट तक त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। हरेक पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।पूरा दिन जेल में अंदर से बाहर तक सतर्कता और चौकसी की सरगर्मियां रहीं। पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने भी कई चरण में यहां पहुंचकर जायजा लिया। उधर, मुख्तार की व्यवस्थाओं या इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने या बताने से जेल, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरी तरह बचते रहे।
विज्ञापन

इंसेट---
जेल गेट के बाहर सुरक्षा कई गुना बढ़ी
बांदा। मुख्तार अंसारी की एंट्री के बाद जेल गेट के बाहर सुरक्षा का दायरा और बढ़ा नजर आएगा। मुख्य गेट के बाहर स्थित पुलिस चौकी में एक दरोगा और दस कांस्टेबल अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। यहां एक दरोगा और चार सिपाही पहले से ही नियुक्त हैं। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि जेल की बाउंड्री में लगातार पिकेट ड्यूटी और गश्त होगी। इसमें एक प्लाटून पीएसी (25 जवान) तैनात की गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें