फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन घरों मेें लॉक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन ज्यादातर लोग घरों के अंदर लॉक रहे। यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। प्रमुख धार्मिक स्थलों के मुख्य गेट बंद रहे तो चौराहों पर सन्नाटा दिखा। हालांकि, पुलिस की गश्त न के बराबर रही।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लोग खुद ही घरों के अंदर रहना ज्यादा मुनासिब समझा। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर भी सन्नाटा छाया रहा। जनपद में 83 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हो गया। शनिवार को सुबह से ही लोग घरों के अंदर रहे। सब्जी इत्यादि की खरीदारी के लिए लोग निकले। ज्यादातर लोग मास्क आदि पहने रहे। दोपहर होते-होते शहर के प्रमुख चौराहों महेश्वरी देवी चौराहा, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड, रोडवेज, अशोक लाट चौराहा, जिला परिषद चौराहा, छावनी रोड इत्यादि में सन्नाटा पसरा रहा।
प्रमुख धार्मिक स्थलों महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, ऐतिहासिक नवाबी जामा मसजिद के मुख्य गेट बंद रहे। रमजान के मुबारक महीने में रोजेदारों ने अपने घरों के अंदर ही रोजा और नमाज का एहतेमाम किया। मस्जिदें सूनी रहीं। उधर, जनपद के सभी मेडिकल स्टोर, दवाखाने, क्लीनिक आदि खुलीं रहीं। सड़कों में इक्का-दुक्का लोग निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें