फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह में ही ध्वस्त हो गई सड़क

विज्ञापन
शिवबरन राही। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। दस गांवों को जोड़ने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क सात माह में ही ध्वस्त हो गई। गड्ढे ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर तो सड़क का नामोनिशान खत्म हो गया। अब बारिश में गड्ढे पानी से भरे हैं। दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की राह खतरे से भरी है। इस सड़क से करीब 25 हजार लोगों का आवागमन है।
विज्ञापन

तिंदवारी से गोधनी होकर बिलबई तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनवाई थी। इसी वर्ष जनवरी में इसका डामरीकरण हुआ था। इस सड़क से तेरहीमाफी, पिपरगवां, भुजौली, गोधनी, बिलबई आदि गांवों का सफर तय होता है। अंतिम छोर बांदा-बबेरू मार्ग से जुड़ा है। जनवरी में पुनर्निर्मित यह सड़क कुछ दिनों बाद ही ध्वस्त होना शुरू हो गई थी। बारिश में यह पूरी तरह मिट चुकी है। सड़क पर लंबे-चौड़े और गहरे गड्ढे हैं। इनमें बरसात का पानी भरा हुआ है।
इसी सड़क से संबंधित गांवों के बाशिंदे पैदल या वाहनों से गुजर रहे हैं। सबसे ज्यादा जोखिम दोपहिया वाहन चालकों और उन पर सवार लोगों को उठाना पड़ रहा है। पानी भरे गड्ढों में उनकी गहराई आदि समझ में नहीं आती। अक्सर दोपहिया वाहन गिर जाते हैं। चार पहिया हल्के वाहन भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड-2) की प्रगति आख्या के मुताबिक तिंदवारी-गोधनी-बिलबई मार्ग में 3, 11, 14 व 15 में चार किलोमीटर नवीनीकरण स्वीकृत हुआ। इसकी अनुमानित लागत 26 लाख 56 हजार दर्शाई गई है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि इस सड़क का मरम्मतीकरण कार्य किलोमीटर 4, 5, 9 व दस में हुआ। अभी यह लायबिलिटी पीरियड (देयता अवधि) में है। इसकी जांच कराकर ठेकेदार से दोबारा बनवाया जाएगा।

ग्राम प्रधान रमेशचंद्र पांडेय।- फोटो : BANDA

गड्ढों में तब्दील तिंदवारी-बिलबई सड़क।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें