फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर कर रहे बालू का अवैध डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 30 जून को खदानें बंद होने के बाद अवैध डंप का खेल तेजी से चल रहा है। खदानों के इर्दगिर्द से लेकर खेतों और सड़कों किनारे जगह-जगह बालू के ढेर हैं। मुख्य सड़कों से रोजाना गुजरने वाले अफसरों की निगाहें इन पर नहीं पड़ रहीं। बालू के अवैध कारोबारी धार्मिक स्थलों को भी अवैध डंप का अड्डा बनाए हुए हैं। मंडल मुख्यालय की वक्फ कर्बला कमेटी ने सिटी मजिस्ट्रेट और खनिज विभाग से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

एनओसी की शर्तों के अनुसार हर वर्ष 30 जून से 4 माह (वर्षा ऋतु) के लिए खनन पर पूरी तरह रोक रहती है। खदानें बंद हुए एक माह पूरा होने को है। लेकिन बालू की निकासी और अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। कोरोना संक्रमण से खौफजदा अधिकारी नाममात्र को ही खदानों और ओवरलोडिंग की चेकिंग को निकल रहे हैं।
धार्मिक स्थलों को भी बालू के अवैध डंप का स्थान बनाया जा रहा है। बांदा शहर की वक्फ कर्बला कमेटी प्रबंधक/मुतवल्ली पप्पू ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट और खनिज अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वक्फ संपत्ति कब्रिस्तान की पक्की बाउंड्री के किनारे जगह-जगह बालू का भंडारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह अवैध भंडारण रात को होता है। कब्रिस्तान की बाउंड्री को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसे तत्काल रोककर अवैध डंप बालू सीज करने की मांग की। उधर, शहर की नाकतले भूरागढ़ में भी गांव के बाहर सुनसान इलाकों में बालू का भारी मात्रा में अवैध डंप किया गया है। ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें