बांदा। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को जिले के 16 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 7584 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
27 जुलाई को होने वाली आरओ व एआरओ की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी और 12:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा कराने के लिए पांच सेक्टर और पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त पुलिस भी मौजूद रहेगा।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा, पीजी कॉलेज अतर्रा, इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा, सेंटमैरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल व भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, राजकुमार इंटर कालेज नरैनी, जीजीआईसी तिंदवारी, जीजीआईसी मटौंध शामिल हैं।