फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘करे जो राष्ट्र का उत्थान, हम करें उसको मतदान’

Sat, 21 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जीजीआईसी में छात्राओं को संबोधित करते एसडीएम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जगह-जगह रैलियां निकाल कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में लोकतंत्र के लिए मतदान का महत्व बताया।
विज्ञापन


जीजीआईसी में शनिवार को एसडीएम प्रहलाद सिंह ने छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार सुनील कुमार, प्रधानाचार्य शशिकला सिंह समेत टीचर मौजूद रहीं। राजकीय आवासीय इंटर कालेज हरदौली के छात्रों ने शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया। प्राचार्य एनपी पांडेय समेत टीचर शामिल रहे।

छात्र हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता के नारे लगा रहे थे। रैली के बाद कालेज परिसर में आयोजित गोष्ठी में उप निदेशक (समाज कल्याण) एसएन त्रिपाठी ने छात्रों को अपने परिजनों और पड़ोसियों व जान-पहचान वालों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। महिला मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन


प्रवक्ता गुंजन त्रिपाठी ने मतदान का महत्व बताया। अमित पांडेय व अधीक्षक रोहित कुमार समेत टीचर शामिल रहे। उधर, संत तुलसी पब्लिक स्कूल (इंदिरा नगर) के बच्चों ने रैली निकाल कर मतदान का संदेश दिया।  ‘जन-जन की यही पुकार, वोट करो अबकी बार’ और ‘करे जो राष्ट्र का उत्थान, हम करें उसको मतदान’ के नारे लगाए।

डा.मनीष कुमार गुप्ता व डा.जगदीश नारायण चंसौरिया ने रैली रवाना की। बड़ोखर ब्लाक के जारी गांव में सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, बबेरू के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली।

प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। मढ़ी दाई, सर्राफा बाजार, सुंदर कुआं, आम चौराहा होते हुए रैली वापस कालेज पहुंची। टीचर चंद्रप्रताप सिंह, अमित कुमार, रंजना वाजपेयी, यासमीन बानो, प्रीति मिश्रा, अवधेश गर्ग, रविकांत, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

बबेरू। तहसील परिसर में एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, तहसीलदार भगवानदास, व बीडीओ धीरेंद्र प्रसाद यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को झंडी दिखाकर रैली रवाना की। आम चौराहा, कमासिन रोड, पुरानी तहसील होते हुए रैली वापस तहसील पहुंची। श्रीराम गुप्ता, वार्डेेन सुमन पांडेय, अलका पांडेय, जेपी सिंह समेत टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतर्रा। हिंदू इंटर कालेज छात्र-छात्राओं ने कसबे में भ्रमण कर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य डा.विनोद कुमार त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार समेत टीचर व एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें