फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आरआई इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स को 80 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्रीपहाड़ (बांदा)। देहात प्रीमियर लीग सीजन-7 के क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आठवां मैच आरआई इलेवन व रायल चैलेंजर्स बहेरी के बीच खेला गया। आरआई ने अभय के 16 गेंदों में 42 रनों की बदौलत मैच जीत लिया। बहेरी की टीम को 80 रन से पराजय का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी मेला मैदान में सुबह आरआई इलेवन व रॉयल चैलेंजर्स बहेरी टीम के बीच टॉस हुआ। रायल चैलेंजर्स की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।आरआई इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में 196 रन बनाए। इसमें अभय शुक्ला ने 16 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। वहीं बादल ने 30, बटलर ने 31 रन का सहयोग किया।
बहेरी के गेंदबाज दिनेश तथा लवकुश ने दो-दो विकेट तथा अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहेरी की टीम शुरुआती दौर में ही लड़खड़ा गई। 11.1 ओवर में 116 रन बनाए और सभी दस विकेट गिर गए। बहेरी की तरफ से बल्लेबाज आदर्श ने 27 तथा पुष्पराज ने 22 रन बनाकर टीम को संभालने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन

वहीं आरआई गिरवां की टीम से गेंदबाज आकाश व बटलर ने दो-दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि विकासव्रत मिश्रा व सुरेश गर्ग ने मैन आफ द मैच अभय शुक्ला को पुरस्कृत किया। स्कोरर की भूमिका में अन्ना, अजय तथा कमेंटेटर आलोक शुक्ला, अनीस मोहम्मद व कर्नल गिरि रहे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष चंदन शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष सफीक खान तथा आशीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें