फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड अध्यापक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। सवारियों से भरे आटो की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड शिक्षक की मौत हाे गई और पौत्र घायल हो गया। उधर, आटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव निवासी रामप्रसाद वर्मा (82) दिवाली के दिन गुरुवार सुबह अपने पौत्र पवन उर्फ छोटू (20) के साथ बाइक से दवा लेने बंबिया गांव जा रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने सवारियों से भरे ऑटो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मौके पर रामप्रसाद वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, ऑटो में सवार पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला निवासी ऑटो चालक रामजीत (29), सचिन (22), निभौर निवासी सोनिया (35), चरण सिंह (40), विमल (21), रेशमा (18), नेहा (16), लक्ष्मी (40) गंभीर घायल हो गए। आटो चालक अपनी रिश्तेदारी निभौर गांव गए थे। वहां से रिश्तेदारों को बैठाकर वापस आ रहे थे। सभी घायलों को बबेरू सीएचसी लाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर, मृतक के पुत्र नीरज कुमार ने बताया कि रामप्रसाद रिटायर्ड शिक्षक थे। वह वर्ष 2009 में जूनियर हाईस्कूल कुल्लूखेड़ा गांव से रिटायर हुए थे। चार बीघा जमीन थी। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें