फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रवक्ता ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 21 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को सोशल साइंस का ज्ञान देने वाले रिटायर्ड टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भरा पूरा परिवार होने के बावजूद मौत को गले लगा लेने का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के  लिए भेजा।
विज्ञापन


शहर के बन्योटा मोहल्ला निवासी सच्चिदानंद गुप्त (65) पुत्र लल्लूराम ने मंगलवार को सुबह घर के किचन में गमछा से फांसी लगा ली। घरेलू कामकाज में व्यस्त पत्नी मंजू गुप्ता किचन में आईं तो शव झूलते देखा। चीख सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने नजदीक स्थित कालवनगंज पुलिस चौकी में सूचना दी।

लगभग डेढ़ घंटे बाद आए चौकी प्रभारी ने पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी ने बताया कि वह कुछ सालों से डिप्रेशन में थे। जरा सी बात पर तनाव पर आ जाते थे। कानपुर में इलाज भी कराया था। बताया कि मंगलवार को सुबह घर का पानी भरने के बाद अखबार पढ़ा। इस बीच वह (पत्नी मंजू) गैलरी की सफाई में व्यस्त हो गई तभी फांसी लगा दी।
विज्ञापन


सच्चिदानंद यहां डीएवी इंटर कालेज में सोशल साइंस के प्रवक्ता के पद से वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका एक बेटा आलोक गुप्ता मेरठ में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दूसरा बेटा अन्नू कानपुर में आईआईटी कर रहा है। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें