फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, रिटायर्ड इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। शादी समारोह से लौट रहे रेलवे के रिटायर्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ट्रेन में मौत हो गई। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा निवासी अवधेश कुमार सिंह (69), पत्नी चिंता सिंह के साथ जबलपुर शादी में गए थे। शुक्रवार की रात चित्रकूट एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच से लौट रहे थे। रात करीब ढाई बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ।
विज्ञापन

कर्वी स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। रात 2:54 बजे ट्रेन अतर्रा स्टेशन पर रुकी। पत्नी ने प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ को बताया। उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया। डॉ. शिवसागर और डॉ. देव तिवारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। पत्नी ने लखनऊ में मौजूद बेटे शशि भूषण सिंह को सूचना दी। सुबह शशि भूषण सिंह और अन्य परिजन अतर्रा सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। लिखित सहमति के बाद शव एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें