बबेरू (बांदा)। कमरा बंद कर पूर्व फौजी के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह पत्नी से विवाद बताया गया है। शराब का लती भी बताया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के देवी नगर निवासी रोहिणी कुमार यादव (30) पुत्र देवराज ने मंगलवार की रात घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और धन्नी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त घर में पत्नी गीता थी। चार साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं थी। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद रोहिणी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
यह भी बताया कि तीन साल पहले रोहिणी के छोटे भाई रोहित की कर्वी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। रोहिणी इकलौता था। पत्नी का कहना है कि पति शराब का लती था। खेतीबाड़ी करता था।