बांदा। शहर के एक रेस्टोरेंट मालिक पर महिला कर्मी ने छेड़खानी और जबरन वेश्यावृत्ति कराने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला कर्मी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो में महिला अपने रेस्टोरेंट मालिक पर छेड़खानी का आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि रेस्टोरेंट मालिक उस पर वेश्यावृत्ति का भी दबाव डाल रहा है।
उसका वेतन भी नहीं दिया है। उसने कोतवाली नगर में तहरीर भी दी है। इस पूरे प्रकरण में शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)