मृतका पुसिया। फाइल फोटो- स्रोत- परिजन।
पैलानी। पैलानी डेरा निवासी इंद्रजीत निषाद ने बताया कि उसकी दादी पुसिया (80) शनिवार को सुबह करीब 10 बजे केन नदी किनारे स्थित अपने खेत देखने गई थीं। वहां से वह केन नदी की ओर चलीं गईं। केन नदी घाट में पैर फिसल जाने से गिरकर पानी में डूब गईं। चरवाहों ने देखा तो उसे केन नदी से निकालकर सीएचसी जसपुरा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि केन नदी में डूबकर वृद्धा की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)