बांदा। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। दोनों परीक्षाओं के आवेदन, समयावधि व प्रश्नपत्र अलग-अलग होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर तक होंगे।
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्यस्तरीय परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्थानीय निकाय के विद्यालय के कक्षा सात उत्तीर्ण व कक्षा आठ में अध्ययनरत परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के कक्षा-7 में 55, अनुसूचित जाति में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को 5 फीसदी की छूट दी जाएगी।