अतर्रा। आयुष मंत्रालय ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को बीएएमएस की मान्यता दी है। इससे नीट से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। प्रोफेसर एसएन सिंह (डायरेक्टर उत्तर प्रदेश आयुर्वेद शिक्षा) और कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीके राजपूत के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता मिली है।
इस सत्र में बीएएमएस के 75 सीटों में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई। इनमें 15 सीट ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। प्राचार्य ने बताया कि मान्यता संबंधी पत्र प्राप्त हो गया है। नए छात्रों के प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।