फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गणतंत्र दिवस की 67वीं सालगिरह जनपद मेें धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह तिरंगा लहराया और राष्ट्रगीत गूंजा। स्कूली बच्चों ने गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


कमिश्नर कार्यालय में आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने ध्वज फहराया। अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी, उप निदेशक एसएन त्रिपाठी, जेडीए पंकज त्रिपाठी भी शामिल रहे।

कलेक्ट्रेट में डीएम सुरेश ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे व सईद अहमद की उपस्थिति में डीएम ने पौधा लगाया। पुलिस लाइन में ध्वजारोहण और झंडा सलामी के बाद देर तक स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिला कांग्र्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने ध्वज फहराया। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, एमयू दुर्रानी, हाजी हलीम, शिवबली सिंह, कैलाश वाजपेई, हरिश्चंद्र भी शामिल रहे।

शहर कांग्रेेस कमेटी ने ध्वजारोहण के बाद अस्पताल में फल बांटे। अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता, प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, सीमा खान, इदरीश खां मौजूद रहे।

जेएन डिग्री कालेज के छात्रों ने बाइक रैली निकाली। सुशील त्रिवेदी, सत्यम सिन्हा, शिवाजी चौहान, अनिल गौतम, अनुज शुक्ला, राहुल, ज्ञानेंद्र, सिराज, रईस, तौफीक, डीके चौहान शामिल रहे।

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने ध्वज फहराया। डॉ. विष्णु स्वरूप, डॉ. गरिमा भी शामिल रहीं। राजा देवी पीजी कालेज में रामसेवक शिवहरे और संत तुलसी पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष सीताराम चंदसोरिया ने ध्वज फहराया।

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में उप निदेशक एसएन त्रिपाठी, इंडियन फार्मर्स फर्टीलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड ने सहकारी शिक्षा केंद्र के बच्चों को टिफिन बांटे। अध्यक्ष सुधीर सिंह और इफ्को के आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

नगर पालिका बांदा में अध्यक्ष विनोद जैन ने ध्वज फहराया। ईओ वीके श्रीवास्तव सहित सदस्य भी मौजूद रहे। मुक्तिधाम कार्यालय में सचिव/प्रबंधक संतोष गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र में लेखाकार प्रकाश श्रीवास्तव, जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह, रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज, पचनेही में कार्यवाहक प्राचार्य पुतीक कुमार त्रिपाठी और रामगोपाल तिवारी, एचके जूनियर हाईस्कूल में जितेंद्र तिवारी, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में निदेशक नवल किशोर चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन अध्यक्ष वाजिद अध्यक्ष सहित रईस अहमद, अफजल, खालिद आदि ने अस्पताल में फल बांटे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें