फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर इकट्ठा होगा कूड़ा-कचरा

Thu, 28 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा शहर में सफाई के लिए गणतंत्र दिवस पर एक नई पहल शुरू हुई है। अब मकान से लेकर दुकान तक का कूड़ा-कचरा फेंकने कूड़ेदान तक नहीं जाना पड़ेगा। स्वयंसेवी संगठन का एक कर्मी रोजाना घर-घर आकर कूड़ा ले जाएगा। गृहस्वामी को शुल्क के रूप में मात्र एक रुपया प्रतिदिन देना होगा।
विज्ञापन


स्वयंसेवी संगठन ‘प्रयास ग्रुप’ को यह काम बांदा नगर पालिका ने सौंपा है। फिलहाल मात्र एक वार्ड (स्वराज कालोनी, वार्ड-5) में इसकी शुरुआत की गई है।

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और निरीक्षक एचएस निरंजन की उपस्थिति में शुरुआत हुई। प्रयास ग्रुप की निदेशक ज्योति गुप्ता भी उपस्थित थीं।

इसके तहत प्रयास ट्रस्ट का कर्मचारी डोर टू डोर कूड़े का थैला इकट्ठा करेगा। रोजाना सुबह छह से नौ बजे तक कूड़े के थैले संकलित किए जाएंगे।

इसके बदले में प्रति दिन मात्र एक रुपया लिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष और ईओ वीके श्रीवास्तव ने शहर के बाशिंदों से कहा है कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें। संकलन करने वाले कर्मचारी को सौंपें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें