फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गणतंत्र दिवस )तिरंगा रोशनी से जगमगाई इमारतें, उत्साह से मनाएंगे गणतंत्र दिवस

Mon, 26 Jan 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा लाइट से सजा शहर का अशोक लॉट। संवाद
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी भवनों को तिरंगा लाइटों से सजाया गया है, सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की सुबह महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई और माल्यार्पण होगा। जिसके बाद सुबह सात बजे सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। मुख्य ध्वजारोहण सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में सुबह 8:30 बजे होगा, जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया जाएगा। सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। 9:30 बजे पुलिस लाइन में भव्य पुलिस परेड और बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। 11 बजे स्टेडियम में बैडमिंटन मैच और 11:30 बजे जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
-
पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
बांदा। पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह रैतिक परेड का शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने परेड का निरीक्षण कर निर्देश दिए। गौरतलब हो कि 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वर्ष भी पुलिस लाइन में रैतिक परेड के साथ-साथ स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। साढ़े नौ बजे मुख्यअतिथि ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें