फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीमांकन चिह्न उखाड़कर फेंकने में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह भूमिधरी किसान है। भूमि का बबेरू न्यायालय में वाद दायर था। जिस पर न्यायालय के आदेश पर 19 जून 2025 को राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की मौजूदगी में सीमांकन चिह्न लगाए गए। कुछ दिनों खेतों पर प्रमोद ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। किसान का आरोप है कि पड़ोस के रामनरेश अपने साथ शिवभवन,शिवबरन, दीनदयाल समेत अन्य लोग आए। सीमांकन चिह्न उखाड़ फेंक दिया। मारपीट की। थाना प्रभारी राममोहन राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन


कुएं में गिरकर किशोरी घायल
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव निवासी हीरालाल ने बताया कि उसकी पुत्री रेवती (17) मंंगलवार को दोपहर घर के पास स्थित कुएं की जगत में खेल रही थी। तभी वह कुएं में गिर गई। ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)

युवक को वाहन ने मारी टक्कर
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी गांव निवासी भोला (23) ने बताया कि बुधवार को सुबह वह अपने काम से ई रिक्शा से भूरागढ़ गया था। वहां वह ई रिक्शे से उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें