फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात न लाने पर दूल्हा और पिता पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। दहेज में बाइक की फरमाइश न पूरी होने से ऐन मौके पर बरात न लाने के आरोपी दूल्हा और उसके पिता के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि एक दिन पूर्व थाना प्रभारी इससे आनाकानी कर रहे थे।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी शिवशरण यादव की तहरीर पर शनिवार (30 नवंबर) को देर रात दर्ज हुई रिपोर्ट में शिवशरण ने कहा है कि उसने अपनी बेटी गीता की शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी शत्रुघ्न पुत्र रामदास यादव के साथ की थी। तिलक व बरीक्षा में साढ़े 5 लाख रुपये दिए थे।
28 नवंबर को बरात आनी थी। उसने बरात का पूरा इंतजाम और तैयारी कर ली थी। देर रात तक बरात न आने पर फोन किया गया तो दूल्हा के पिता रामदास ने कहा कि उसका लड़का दहेज में बाइक मांग रहा है। यह मिलने पर ही बरात आएगी। तमाम आरजू-मिन्नत के बाद भी बरात नहीं आई। शिवशरण ने कहा कि इस धोखाधड़ी से उसका काफी अपमान हुआ और नुकसान हुआ। दूल्हा पक्ष ने रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी रामदास और उसके पुत्र शत्रुघ्न के विरुद्ध धारा 419, 420, 500, 506 आईपीसी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहले इनकार, फिर मुकदमा
ओरन। दहेज के लिए बरात न लाने के मामले में अतर्रा थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के मूड में नहीं थी। थाना इंस्पेक्टर से इस बाबत फोन पर बात की गई थी तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा था कि बरात नहीं आई तो हम किस बात का मुकदमा लिख दें? लड़की के पिता की तहरीर मिलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि तहरीर किसलिए दी है? वह (लड़की पक्ष) मुकदमा नहीं लिखाना चाहते। कोई आरोप लगाया जाएगा तो मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें