फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजे-गाजे के साथ निकली श्रीराम बरात

विज्ञापन
श्रीअयोध्यावासी मंदिर से निकली राम बरात में शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालु। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज के तत्वावधान में रविवार को पंचमी के अवसर पर राम बरात निकाली गई। बन्योटा स्थित रामजानकी मंदिर से दोपहर को बाजे-गाजे और हाथी-घोड़ों के साथ बरात रवाना हुई। श्रीराम के दूल्हा स्वरूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। कई स्थानों पर बरात में पुष्प वर्षा हुई।
विज्ञापन

दोपहर बाद वापस बरात मंदिर आई और यहां कमलेश कुमार गुप्त के परिजनों ने विवाह की रस्में पूरी कीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा निदेशक संतोष कुमार गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन वैश्य राजकुमार राज व विनोद जैन, वंदना गुप्ता, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू, सौरभ गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, राजकुमार, वृंदावन वैश्य, श्यामलाल गुप्ता आदि शामिल रहे।

राम-लक्ष्मण स्वरूप में सजे बच्चे।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें