फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रबंध समिति बनाने पर 12 पर रिपोर्ट

Fri, 25 Jan 2019 11:44 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में जेपी शर्मा इंटर कालेज के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेपी शर्मा इंटर कालेज की फर्जी प्रबंध समिति गठित करने पर विद्यालय प्रबंधक ने कोतवाली में धोखाधड़ी और फर्जी अभिलेख तैयार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कथित समिति अध्यक्ष, प्रबंधक सहित पदाधिकारियों और सदस्यों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कालेज के प्रबंधक राजेश कुमार गुप्त ने मीडिया को बताया कि उनकी प्रबंध समिति अगस्त 2019 तक वैध/प्रभावी है। इसका निर्वाचन वैध और अनुमोदित है। बताया कि श्रवण कुमार शर्मा पुत्र रघुनंदन (बेर्रांव, बबेरू) ने 28 अक्तूबर 2018 को फर्जी तौर पर साधारण सभा की बैठक दिखाते हुए फर्जी प्रपत्र और मनगढ़ंत प्रस्ताव तैयार कराकर कालेज की फर्जी प्रबंध समिति गठित कर ली। इसमें विशेश्वर द्विवेदी पुत्र गया प्रसाद (इंगुवा मऊ) को अध्यक्ष और रामस्वरूप सोनी पुत्र सुखलाल (महाराजपुर, छतरपुर) को उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार शर्मा पुत्र रघुनंदन प्रसाद (बेर्रांव, बबेरू) को प्रबंधक, शंकरलाल सोनी पुत्र सरजू सोनी (शंकर बाजार, कर्वी) को उप प्रबंधक, राजेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण सिंह (मरौली, बांदा) को कोषाध्यक्ष, हरिश्चंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह (कानपुर) को सदस्य और कार्यकारिणी में विजय बहादुर सिंह पुत्र बाबू सिंह (कानपुर), ब्रजेश सोनी पुत्र रामेश्वर सोनी (मऊरानीपुर, झांसी), नंदकिशोर मिश्र पुत्र इंदूराम प्रसाद मिश्र (चूहाखेर, गौरिहार), संतोष कुमार पांडेय पुत्र जगतप्रसाद पांडेय (बांदा), शिवशरण पुत्र ज्वाला प्रसाद (जमुनिहा पुरवा), लक्ष्मीप्रसाद द्विवेदी पुत्र रघुनंदन द्विवेदी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

यह भी कहा कि रजिस्ट्रार झांसी के कार्यालय से मूल रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति निकालकर प्रयोग की गई है। कोआपरेटिव बैंक की बबेरू शाखा में फर्जी प्रबंधक की हैसियत से खाता खोलने को आवेदन किया है। इस फर्जी समिति में श्रवण कुमार और 11 पदाधिकारी व सदस्य कभी भी कालेज के सदस्य नहीं रहे। न ही कभी चुनाव हुआ है। धोखाधड़ी करके फर्जी दस्तावेजों से प्रबंध समिति बनाई गई है। कोतवाली में उपरोक्त पांच पदाधिकारी और सात कार्यकारिणी सदस्यों के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। पत्रकार वार्ता में प्रबंधक राजेश गुप्ता, अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, उप प्रबंधक राजाभइया सिंह, कोषाध्यक्ष शिवभोला और सदस्य दीपेंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें