फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालक की मौत पर ठेकेदार, हाइड्रा ड्राइवर समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेल दोहरीकरण कार्य के दौरान हाइड्रा का पटा टूटने से सीमेंट के स्लीपर गिर जाने से बालक की दबकर मौत के मामले में पिता की तहरीर पर अवधेश गुप्ता, रेलवे ठेकेदार व हाइड्रा ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब रेल लाइन के किनारे निवासी अनुसूचित जाति के रामबिहारी वर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका आठ वर्षीय पुत्र आशीष चार जुलाई की शाम पांच बजे करीब रास्ता अवरुद्ध होने के चलते लोहिया पुल की तरफ से घूम कर जा रहा था, तभी हाइड्रा का पटा टूटने से रेल लाइन में बिछाने वाले सीमेंट का स्लीपर उसके पुत्र के ऊपर गिर गया, हादसे में उसके पुत्र की मौत हो गई थी। इस हादसे के लिए अवधेश गुप्ता, रेलवे ठेकेदार नाम पता अज्ञात, हाइड्रा ड्राइवर नाम पता अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें