बांदा। घर में सो रहे युवक पर छुरे से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन दिन बाद शहर कोतवाली में सौतेली मां व रिश्तेदार युवक और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी रामफल कोरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह चार जुलाई को अपने रोड स्थित मकान में बनी दुकान में सो रहा था। तभी रात के समय उसकी सौतेली मां रानी देवी का रिश्तेदार राजा उर्फ प्रेम ने अपने एक साथी के साथ उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। उसके ऊपर छुरे से कई वार कर घायल कर दिया।
इस घटना में मां रानी साजिश में शामिल है। उससे मां का जमीन का विवाद चल रहा है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर सौतेली मां व रिश्तेदार युवक पर देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई है।