फोटो 8- मृतक वेद प्रकाश प्रजापति। फाइल फोटो। स्रोत- परिजन।
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सुलक थोक मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश प्रजापति (25) शनिवार की रात बारिश होने पर घर का दरवाजा बंद करने गया था। लोहे के दरवाजे से गुजरा केबल कटा होने से दरवाजे में करंट आ गया। इससे उसे करंट लग गया।
परिजन वेद प्रकाश को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई हरिश्चंद्र ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बेलदारी का काम करता था। दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी सिरिया है। अतर्रा कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद