फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में समाधि के महिमा मंडन पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैनी। खरौंच गांव में कुछ दिनों पूर्व सुहारी लाल कुशवाहा के निधन पर बनाई गई समाधि पर अंधविश्वास के चलते रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा की जा रही परिक्रमा पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थानों की फोर्स ने यहां से भीड़ को खदेड़ दिया था। देर रात पांच नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की र्गई।
खरौंच (मोतियारी) गांव में समाधि पर परिक्रमा और भीड़भाड़ हो रही थी। अफवाह थी कि परिक्रमा से तमाम रोग ठीक हो जाते हैं। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने इसे अफवाह बताते हुए लोगों को यहां न आने को कहा था। बुधवार शाम एसपी एसएस मीणा के निर्देश पर सीओ अतर्रा सियाराम सहित कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज तथा अतर्रा, कालिंजर, बदौसा, फतेहगंज, गिरवां आदि थानों का फोर्स जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और भीड़भाड़ को हटवा दिया। आसपास बना ली गई दुकानों की झुग्गी झोपड़ी हटवा दीं गईं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया समाधिस्थल पर महिमा मंडन करने पर लाल बाबू पुत्र रघ्घु केवट, रामकिशोर पुत्र मुन्नीलाल, लाला माली पुत्र बलराम (करौला पुरवा, नौगवां, कालिंजर) और 10 अज्ञात के विरु द्ध धारा 188, 269, 270 आईपीसी व महामारी अधिनियम तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, पुलिस खरौंच की तरफ जाने वालों को रोक रही है।
किसान पर फायरिंग, बम फें का
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। चारपाई के पास बम बरामद हुआ। सलीम बेग पुत्र अख्तर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह खेत में चारपाई में लेटा था। तभी चार लोग नजर आए। उसके पास कोई सुलगती हुई चीज आकर गिरी। नजदीक में बम पड़ा मिला। अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर कई फायर किए लेकिन वह बच गया। फोन पर यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर आ गए। उधर, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि वह मौके पर गए थे। फायरिंग के कोई सुबूत नहीं मिले। जांच की जा रही है।
बाइक हादसे में दो सिपाही घायल
बदौसा। यहां थाने में तैनात कांस्टेबल सौरभ शुक्ला व राजेश कुमार बीती रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर गश्त से लौट रहे थे। दुबरिया इलाहाबाद बैंक के सामने अन्ना गाय सामने आ जाने से दुघर्टनाग्रस्त हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां से सौरभ को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फौजदारी के शासकीय अधिवक्ता नियुक्त
बांदा। फ ौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार को शासन ने जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) नियुक्त किया है। इस बाबत प्रदेश के न्याय विभाग ने आदेश जारी किया है। उपरोक्त पद कई माह से रिक्त चल रहा था। इस पद का कार्य सहायक शासकीय अधिवक्ता उमाशंकर पाल जिला न्यायाधीश की अदालत में कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें