फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से ट्रैक्टर निकालने के विरोध में किसान को पीटा

Thu, 02 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
चोटें दिखाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत से बालू भरे ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान को बंधक बनाने के बाद लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। पिटाई से उसका हाथ टूट गया। उधर, मामूली विवाद में युवती ने डंडों से पिटाई कर महिला का सिर फोड़ने के बाद हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग गांव निवासी अभिमन्यु सिंह (35) पुत्र हनुमानदीन बुधवार को शाम अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत की रखवाली कर रहा था। इसी बीच गांव के दबंग खेत में खड़ी चने की फसल रौंदकर ट्रैक्टर निकालने लगे। उसने बालू भरे ट्रैक्टर निकालने का विरोध किया। यह बात दबंगों को नागवार गुजरी।

स्कार्पियों में उसे बंधक बनाकर दबंग उसे अपने साथ ले गए। लाठी-डंडों से पिटाई कर बायां हाथ तोड़ दिया। घायल की तहरीर पर कमासिन थाने में रावेंद्र शुक्ला उर्फ मरकहवा और लखन सिंह के खिलाफ मारपीट समेत जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखी गई है। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में मौदहा (हमीरपुर) निवासी मोमना (45) पत्नी नूर अली यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव जेठ के घर आई थी। गुरुवार को दोपहर वह घर के नजदीक खेत में लगे पेड़ से तोड़कर बेर खा रही थी। खेत की रखवाली कर रही महिला ने लाठी मारकर उसका सिर फोड़ दिया। बायां हाथ भी तोड़ दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें