बांदा। परिनिर्वाण दिवस पर भारत रत्न डा. भीमराव
अंबेडकर के योगदान को याद किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों और स्वयंसेवी
संगठनों ने प्रतिमाओं और चित्रों पर फूल चढ़ाए।
रविवार को
अंबेडकरवादी जागरण मंच बैनर तले अंबेडकर नगर (बिजली खेड़ा) के बाशिंदों ने
पैदल मार्च किया। कचहरी चौराहा के पास स्थित अंबेडकर पार्क आकर बाबा साहेब
की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संयोजक जितेंद्र कुमार वर्मा ने
गोष्ठी को संबोधित किया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष जेपी सिंह के
नेतृत्व में सदस्यों ने पार्क में डा. अंबेडकर प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर
श्रद्धांजलि दी। जितेंद्र गौरव, डा. आरपी त्यागी, आरए निर्मल, रामफल चौधरी
ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।
अंबेडकर समाज पार्टी मंडल
अध्यक्ष अनिल कुमार भारती की अध्यक्षता में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
उधर, अखिल विद्यार्थी परिषद बांदा नगर इकाई ने सामाजिक समरसता दिवस मनाया।
अंबेडकर पार्क में बैठक कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।
बबेरू
में मंडी समिति परिसर में राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने परिनिर्वाण दिवस
मनाया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग कोआर्डिनेटर और संगठन अध्यक्ष
मुन्नालाल दिनकर ने भारतीय संविधान बाबा साहब की देन बताया।
भीष्म
प्रसाद इंदुरिया (कानपुर) ने समाज के लोगों को अंधविश्वास व आडंबर से दूर
रहने की नसीहत दी। प्रदेश अध्यक्ष राममूरत वर्मा व सचिव महेंद्र सिंह
लोहिया ने बाबा साहब की विचारधारा पर अमल जरूरी बताया।
जिलाध्यक्ष बाबू उर्फ नब्बू शाह, केपी गौतम, रामकिशोर वर्मा, अर्जुन सिंह वर्मा, राममिलन अनुरागी आदि शामिल रहे।