फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने की 352 मरीजों की जांच

Sun, 06 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आंख, दांत और पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ जुटी। विशेष चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह दी।
विज्ञापन


छावनी मोहल्ला स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य शिविर में 352 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।

राजकीय मेडिकल कालेज, बांदा के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मकसूद हुसैन खां व ने नेत्र से संबंधित 118 मरीजों की जांच की। चश्मा का नंबर और दवाएं लिखीं और मोतियाबिंद से संबंधित मरीजों को आपरेशन की सलाह दी।

दंत चिकित्सक डा. श्रवण कुमार तिवारी और डा. अनस हुसैन ने दांत से संबधित 32 मरीज देखे। मेडिकल कालेेज झांसी के पूर्व वरिष्ठ सर्जन डा. भूपेंद्र सिंह ईएनटी से संबंधित 64 मरीजों की जांच और उपचार किया।
विज्ञापन


दिल्ली से आए डा. मोतीलाल ने 68 और मेडिकल कालेज इंदौर के पूर्व वरिष्ठ सर्जन डा. राजवीर चौरसिया ने पेट से संबंधित 70 मरीजों की जांच की और उपचार संबंधित सलाह दी। मेमोरियल अध्यक्ष डा. नजीर बख्श इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें