फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री

Sat, 20 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर उनके आदर्शाें पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में उनके कार्यकाल की तमाम योजनाओं पर चर्चा हुई। सहभोज में कांग्रेस नेताओं ने दलितों के साथ भोजन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की बुनियाद रखी थी। पूर्व विधायक रामेश्वर भाई ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने नेता राजीव गांधी के नक्शे कदम पर चलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का आह्वान किया। संजय द्विवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत की विशिष्ट पहचान बनाई।

18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाना उन्हीं की देन है। कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर दुर्रानी ने राजीव गांधी के अधूरे मिशन को पूरा करने की जरूरत बताई। कांग्रेस युवा नेता कुतैबा जमां खां ने चौसठ जोगिनी मंदिर (खाईंपार) में दलितों के साथ सहभोज का आयोजन किया। शिवबली सिंह, जहांगीर बक्श, कैलानाथ वाजपेयी, शिवदत्त अग्निहोत्री, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, हरिकृष्ण वर्मा, पद्मपाणि अवस्थी, संतोष द्विवेदी, राजकुमार गर्ग, शोएब रिजवी, सुनील चौरसिया, जयकरन, दिनेश गुप्ता, केके मिश्रा, मिथलेश द्विवेदी, यासीन, सतानंद, मोतीलाल, राममिलन सिंह, गंगाविष्णु मिश्रा, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, रमेश आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने अलीगंज कैंप कार्यालय में जयंती मनाई। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि आधुनिक संचार क्रांति राजीव गांधी की देन है। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, श्याममोहन वर्मा, भगवानदीन गर्ग, तोताराम, डा.केपी सेन, नरेंद्र अग्रवाल, कालीचरण निगम, रामगोपाल, छेदीलाल धुरिया, अल्तमश हुसैन आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें