फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नहीं शुरू हुआ रजिस्ट्री कार्यालय, अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

Fri, 03 Apr 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 10 तहसीलदार को पत्र सौंपते अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। तहसील में एक अप्रैल से रजिस्ट्री कार्यालय शुरू होना था लेकिन किन्हीं कारणवश कार्यालय नहीं खोला जा सका। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक रजिस्ट्री कार्यालय शुरू नहीं होगा, वृत्तिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिवक्ता संघ के महासचिव गया प्रसाद निषाद की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय न खोलने पर विरोध जताया। कहा कि शासन ने एक अप्रैल से तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय शुरू किया जाना था। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही से कार्यालय शुरू नहीं कराया जा सका। इससे ग्रामीणों को कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले के अधिकारी रजिस्ट्री कार्यालय संचालित करने को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। ऐसे में अधिवक्ता संघ न्यायालय के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। साथ ही आगे की रणनीति संघ की बैठक कर तय की जाएगी। इसकी सूचना उन्होंने तहसीलदार, नायब तहसीलदार को भी दी। इस दौरान कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र निषाद, राजू प्रसाद वर्मा, विष्णुदत्त द्विवेदी, अशोक सिंह चौहान, हनुमान दास सहित अन्य अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन




वहीं इस संबंध में तहसीलदार राधेश्याम ने कहा कि अधिवक्ताओं की बात को उच्चाधिकारियों तक रखी जाएगी। जल्द से जल्द रजिस्ट्री कार्यालय संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें