फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आंगन में बने गड्ढे में गिरकर किसान की मौत

Fri, 03 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शुक्रवार को हादसे में 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनाथ साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर के आंगन में बने एक गड्ढे में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन




परिजनों ने मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय वह खेत पर काम करने गए हुए थे। देर शाम जब वे वापस घर लौटे तो उन्होंने रामनाथ साहू को आंगन में बने गड्ढे में पड़ा देखा। आनन-फानन परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और नाड़ी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अगर आंगन में बने गड्ढे को समय रहते सुरक्षित कर दिया गया होता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें