फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रजिस्ट्रार कार्यालय का सर्वर ठप, लोग हो रहे परेशान

Tue, 14 Oct 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 10 उप निबंधक कार्यालय के बाहर सर्वर का इंतजार करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। राज्य सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व देने वाले उप निबंधक कार्यालय की व्यवस्थाएं इन दिनों चरमरा गई हैं। मंगलवार को सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री का कार्य बाधित रहा। इससे लोगों में आक्रोश है। सर्वर न होने से कार्यालय के बाहर दर्जनों लोग घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करते रहे। उप निबंधक कार्यालय से प्रतिवर्ष करीब 25 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। बावजूद इसके व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। बीते कुछ समय से लगातार सर्वर की समस्या से लोगों परेशान है।
विज्ञापन

पुरानी कचहरी स्थित उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार सुबह से लोगाें ने रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन स्टांप का शुल्क जमा कराया, लेकिन कार्यालय में रजिस्ट्री कराते समय सर्वर न होने से लोग परेशान रहे। सुबह से तीन बजे तक 55 रजिस्ट्री के कागज ऑनलाइन कराए गए, लेकिन सर्वर न आने से लिखी रजिस्ट्री अधूरी रह गईं।
इटरा खुर्द के नजीर, पौहार के देवीदयाल, ओरहा के रविकरण, चाैरिहन पुरवा के जगतराम व अन्य ने बताया कि वह दो दिनों से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सर्वर न आने से रजिस्ट्री का कार्य रूका पड़ा है। इससे अन्य कार्य प्रभावित होते हैं। वहीं दस्तावेज लेखक राजेश कुमार, अधिवक्ता सुनील, राजेश सिंह, राजकुमार पाठक आदि ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी से रजिस्ट्री धारकों के साथ उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सर्वर में दिक्कत है। इस पर स्थानीय स्तर से नियंत्रण संभव नहीं है। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।
पीएन शुक्ला, रजिस्ट्रार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें