फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Thu, 06 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा खेलकूद उद्घाटन समारोह में बोलते विधान सभा में नेता विरोधी दल जीसी दिनकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। आदर्श किसान इंटर कालेज, भभुवा में तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। विधान सभा में नेता विरोधी दल जीसी दिनकर ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


गुरुवार को भभुवा इंटर कालेज के चैंपियन छात्र राजू प्रसाद ने मशाल लेकर खेल ग्राउंड का भ्रमण किया। करहुली इंटर कालेज की छात्रा प्रभा सिंह, शालू सिंह व रीतू देवी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया। श्री दिनकर ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कभी हार न मानकर आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मेजबान कालेज के राजू प्रसाद प्रथम, भारत भक्त इंटर कालेज ब्योंजा के शिव प्रसाद द्वितीय रहे।

सीनियर बालिका वर्ग में कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज मिलाथू की दिव्यांशी प्रथम, जय भारत इंटर कालेज मुरवल की रंजना पाल द्वितीय व आदर्श बाल इंटर कालेज करहुली की पुष्पा पाल ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में कैलाशपति इंटर कालेज बेर्रांव का राजाबाबू प्रथम, विद्या मंदिर इंटर कालेज बबेरू का पुनीत द्वितीय व जय भारत इंटर कालेज मुरवल का विनोद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग में जय भारत इंटर कालेज मुरवल की मीरा देवी प्रथम, कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज मिलाथू की तनुजा देवी व राजकीय हाईस्कूल की पूनम तृतीय रही। प्रधानाचार्य रामखिलावन प्रजापति, प्रबंधक सुरेश सिंह, डा.अनिल कुमार, प्रताप सिंह सचान, प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, बसपा प्रत्याशी किरन यादव समेत रविशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, मयंक कुमार, स्वयंबर सिंह रमापति वर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें