महिला सहायता प्रकोष्ठ में हुए सुलह समझौते के बाद एक साथ हुए दंपति।
- फोटो : BANDA
बांदा। परिवार परामर्श केंद्र ने बुधवार को दो दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया। आपसी मनमुटाव के चलते इनके रिश्तों में खटास आ गई थी। परिवार परामर्श केंद्र ने दोनों दंपतियों को नोटिस भेजकर प्रकोष्ठ कार्यालय बुलाया।
पति और पत्नी के पक्ष सुनकर आपस में समझौता कराया। अंजू (खप्टिहा कलां) और पति अनिल त्रिपाठी (मुरवल) तथा यतेंद्र सिंह जाटव (क्योटरा) और नम्रता (शुतुरखाना) ने आपसी लिखित समझौता करते हुए एक-दूसरे के साथ बिना लड़ाई-झगड़े के सप्रेम रहने का वादा किया।
दोनों दंपतियों को सहायता प्रकोष्ठ से विदा किया गया। उप निरीक्षक शालिनी भदौरिया, महिला आरक्षी कल्पना सिंह तथा आशा ने दो दंपतियों के बीच सुलह में अहम भूमिका अदा की।